ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महर्षि मेंहीं की 129 वां जयंती पर नवगछिया में निकली प्रभात फेरी

अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के संस्थापक महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की  129 वां जयंती नवगछिया स्थित सत्संग मंदिर में शुक्रवार को मनायी गयी  | इस क्रम में शुक्रवार की सुबह ही नवगछिया
सत्संग मंदिर परिसर से सत्संग प्रेमियों तथा अनुयायियों ने प्रभात फेरी  निकाली |
यह प्रभात फेरी नवगछिया थाना चौक, गौशाला रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, मेन रोड, प्रोफेसर कालोनी, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए शहर का भ्रमण करते हुए वापस सत्संग मंदिर पहुंची | इस प्रभात फेरी में  महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की बड़ी तस्वीर फूल मालाओं से लदी थी | जिसके आगे आगे कई लोग झंडे लेकर चल रहे थे | इस फेरी में महिलाओं तथा पुरुषों की अच्छी भागीदारी देखी गयी |
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सत्संग मंदिर में विशेष सत्संग, प्रवचन और ध्यान तथा भंडारा का आयोजन किया गया | जिसमें दर्जनों लोगों की प्रमुख रूप से भागीदारी रही |