ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दवा विक्रेता संघ की बैठक में 10 को धरना व प्रदर्शन का निर्णय

नवगछिया अनुमंडल के दवा विक्रेता संघ नवगछिया केमिस्ट एंड ड्रगीस्ट एसोशिएसन की बैठक में 10 मई को सामूहिक धरना व प्रदर्शन का निर्णय लिया गया |

यह बैठक नवगछिया स्थित शीतला मंदिर परिसर में रविवार की देर शाम आयोजित की गयी थी | जिसकी अध्यक्षता एसोशिएसन के स्थानीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारनोली ने की | एसोशिएसन के सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम देश व्यापी है | कई मांगों के समर्थन में इस दिन देश भर की सभी दवा दुकानें बंद रहेगी |
 बैठक में एसोशिएसन के कोषाध्यक्ष शंभू रुंगटा, संगठन सचिव श्री कान्त साह, संयुक्त सचिव सत्यनारायण चौधरी के अलावा पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल केडीया तथा कामता प्रसाद जयसवाल सहित मनोज साह, अरविंद गुप्ता, उमेश साहा, शिव कुमार केजरीवाल सहित लगभग तीन दर्जन दवा विक्रेता मौजूद थे |