नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सधूआ गाँव में सोमवार की दोपहर बुधला यादव की छाती को गोलियों से उस समय छलनी कर हत्या कर दी गयी जब वह अपने ही गाँव के मुक्ति सिंह उर्फ माजों सिंह के दरवाजे पर ताश खेलने में व्यस्त था |
इस संबंध में बुधला यादव के पिता उमेश प्रसाद यादव ने पुलिस को बताया कि बुदला नहाकर घर में खाना खा रहा था। मोबाइल पर फोन कर उसे ताश खेलने के लिए बुलाया गया। माजो के दरवाजे बैठकर वह ताश खेल रहा था। तभी कुछ हमलावर हथियार लहराते हुए आए। आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके कारण बुधला की मौत हो गयी |
जानकारी के अनुसार बुधला को पाँच गोलियां लगी थी | जिसमें से एक गोली ललाट पर, एक ठुड्डी पर और तीन गोलियां छाती पर लगी थी | जिसकी वजह से बुदला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया |
बुधला के पिता उमेश यादव के बयान पर गांव के ही भगता मंडल, अकला मंडल, शैलेंद्र मंडल, सुबोध साह, बूचो मंडल, सुनील मंडल, मुक्ति सिंह समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी रंगरा सहायक थाना में दर्ज की गयी है | जिसमें देर शाम तक कोई गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है |
जबकि घटना की सूचना मिलते ही रंगरा ओपी अध्यक्ष राजेश तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया | वहीं मौके पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक शेखर कुमार और अनुमंडल पुलिस अधिकारी रमाशंकर राय भी घटनास्थाल पर पहुँच कर मामले की तहक़ीक़ात की | साथ ही पुलिस छापामारी में व्यस्त भी बतायी गयी |
पुलिस के अनुसार मृतक बुधला का भी अपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है | जो इस समय एक मामले में नवगछिया जेल में बंद मोती यादव का अच्छा मित्र व सहायक भी था | जबकि इस समय मोती यादव की माँ मंजु देवी रंगरा प्रखण्ड की प्रमुख है |