नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के हरिहर बहियार स्थित एक केला खेत में एक युवक की गला रेत कर तथा गुप्तांग काट कर हत्या कर दी गयी | यह वीभत्स लाश शुक्रवार की दोपहर नवगछिया पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सूचना पर बरामद हुई है | जिसकी पहचान
पास के ही गाँव के धीरज कुमार मंडल ( 22 वर्ष ) के रूप में की गयी है | मौके पर घटना स्थल से एक कचिया, एसीड की बोतल, वोड़ा फोन का एक सीम तथा कीट नाशक दवा भी बरामद की गयी है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद लाश का गला कचिया से रेता गया था | साथ ही युवक का गुप्तांग भीकाटा हुआ था | उसी जगह तथा अन्य जगह पर एसीड भी डाल दिया गया था | घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रमा शंकर राय सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहक़ीक़ात की | वहीं नवगछिया पुलिस ने इस लाश का अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया | मृतक के भाई सनोज मंडल के बयान पर इस वीभत्स हत्या के खिलाफ कई लोगोंको नामजद अभियुक्त बनाया गया है |