ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पचगछिया में सीओ के वाहन पर पथराव, दस पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया में शुक्रवार को सीओ के वाहन पर कुछ उग्र लोगों द्वारा पथराव उस समय हो गया जब सड़क जाम किए लोगों को गोपालपुर के बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष समझा रहे थे |
इसी बीच इन सभी अधिकारियों की मौजूदगी में ही कुछ शरारती लोगों द्वारा प्रभारी सीओ गोपालपुर सह सीओ इस्माइलपुर के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया गया | जिसमें सीओ का वाहन एवं वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया |
जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय पचगछिया के छात्रों की पोशाक राशि की मांग को लेकर कुछ लोगों ने छात्रों के साथ गोपालपुर नवगछिया मार्ग को जाम कर दिया था | जहां मौके पर पहुँच कर गोपालपुर के बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष सड़क जाम करने वालों और छात्रों को सरकारी नियम बताते हुए समझा रहे थे | इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने को के वाहन को निशाना बना लिया और पथराव शुरू कर दिया | जिससे वाहन और वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया |
घटना की पुष्टि करते हुए सीओ बीके झा ने बताया कि इस मामले को लेकर गोपालपुर थाना में दस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है | साथ ही घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है |