ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जबरन शादी होने के कारण युवक ने जहर खा कर दे दी जान

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी युवक बुद्धन यादव ने जबरन शादी होने के कारण मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। केले के खेत में पटवन करने के दौरान बुद्धन ने थाइमेट खा लिया था ।

बुद्धन यादव को इलाज के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नवगछिया थाना के जमादार विमल कुमार ने अस्पताल आकर मृतक के चचेरे भाई का बयान कलमबद्ध किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टर ने मृतक का बिसरा जांच के लिए भेज दिया है।
वहीं बुद्धन के परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हुआ जा रहा था | जहां उसकी नानी कह रही थी कि बुद्धन ने जबरन शादी कराने को लेकर जहर खा लिया | अगर वह कहता तो उसकी दूसरी शादी करा दी जाती | लेकिन उसने जहर क्यों खाया |
वहीं कई ग्रामीणों के अनुसार बुद्धन की तीन दिन पहले पास के ही ढोढ़िया गाँव में जबरन शादी करा दी गयी थी | जहां उसे दो दिनों तक जबरन रखा भी गया था | जो वहाँ से रात में किसी तरह से भाग निकला | लेकिन शर्म से घर नहीं जाकर रात बागड़ी बहियार में ही बीता दिया | जहां खेत में कई लोगों को इस बात की जानकारी भी दी | अंततः जबरन शादी और सामाजिक प्रतिष्ठा के मानसिक दवाब में आकर खेत में रखे जहर को गले लगा लिया |
बताते चलें कि इसी ढोढ़िया गाँव से कुछ ही दिनों पहले नवगछिया पुलिस ने एक युवक को बरामद किया था | जिसे भी जबरन शादी हेतु नवगछिया के धोबिनिया गाँव से अपहृत कर लिया था | जिसने किसी तरह से अपने परिजनों को सूचित किया था |