ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया एसडीओ ने ली अनुश्रवण समिती की बैठक

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार  ने शनिवार को अपने कार्यालय में अनुश्रवण समिती की बैठक की | जिसमें दोनों विधायक, कई जनप्रतिनिधि तथा गैस व किरासन तेल वितरक तथा कई गणमान्य लोग मौजूद थे | मौके पर
एसडीओ ने कई निर्देश भी जारी किये | जहां बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र ने रासन और किरासन में गड़बड़ी के कई मामले उठाये | जिसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी एमओ को सामाग्री के उठाव और वितरण अपनी निगरानी में कराने सहित तत्काल कई दिशा निर्देश भी जारी किया |