ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज फिर से खिल उठी स्कूलों की छात्र बगिया

नवगछिया स्थित अधिकांश निजी स्कूलों में आज 5 अप्रेल से स्कूलों की छात्र बगिया फिर से खिल उठी | जहां पिछले लगभग पंद्रह दिनों से इन सभी स्कूलों का वातावरण पूरी तरह से शांत शांत हो गया था |
वहाँ शुक्रवार को फिर से विभिन्न रंग रूपों के नन्हें नन्हें बच्चों को अपने दोस्तों के साथ हँसते खेलते स्कूल पहुँचते देखा गया | जहां सभी बच्चे अपनी स्कूल के परिधान में ही थे |
सावित्री पब्लिक स्कूल, बाल भारती, डीडीए पब्लिक स्कूल, सहित अधिकांश स्कूलों में पंद्रह दिनों से शांत वातावरण फिर से बच्चों के कोलाहल से गूंज उठा | जहां मौका पाकर वे अपनी अटखेलियाँ भी करते देखे गए |