ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के तीनों कालेजों के प्राचार्यों की नियुक्ति पर गिर सकती है गाज

नवगछिया स्थित तीनों कालेजों के प्राचार्यों की नियुक्ति पर उच्च न्यायालय पटना की गाज जल्द ही गिर सकती है | जिसके द्वारा इनकी नियुक्तियों को ही अवैध ठहराया गया है | जिनकी नियुक्ति तत्कालीन कुलपति डा0 प्रेमा झा द्वारा 29 सितंबर 2008 को की गयी थी | लेकिन ये सभी प्राचार्य इस फैसले को इससे ऊपर ले जाने का मन बना रहे हैं |



जानकारी के अनुसार तत्कालीन कुलपति डा0 प्रेमा झा द्वारा 29 सितंबर 2008 को की गयी इन नियुक्तियों के खिलाफ 8 सितंबर 2011 को इसे गलत करार दिया था | जिसे लेकर अपीलीय न्यायालय में चुनौती दी गयी थी | जिसके तहत अंतिम फैसला आने तक इन प्राचार्यों को अपने पदों पर बने रहने का आदेश दिया था | इस आदेश को अपीलीय न्यायालय ने गुरुवार को वापस ले लिया गया है | जिसके तहत नवगछिया की तीनों कालेजों के प्राचार्यों पर गाज गिरना तय लग रहा है |
वहीं नवगछिया स्थित मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा0 अर्चना कुमारी साह, गजाधर भगत महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 अरुण कुमार मिश्रा और जय प्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर के प्राचार्य डा0 ओम प्रकाश गुप्ता को अपनी नियुक्ति को लेकर अब केवल सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा बचा है |
मदन अहिल्या कालेज की प्राचार्या डा0 अर्चना कुमारी साह ने पूछने पर बताया कि इस मामले का रास्ता यहीं पर समाप्त नहीं होता है | जब इस मामले का निर्णय न्यायालय द्वारा 9 माह पहले सुरक्षित रख लिया गया था | तब ही यह फैसला दे देना चाहिए था | अभी निर्णय की प्रति आई नहीं है | साथ ही आगे का रास्ता भी अभी खुला हुआ है |