नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंडों के एक एक गांवों में शनिवार को ग्राम विकास शिविर आयोजित किया गया | जहां विभिन्न तरह के मामलों का निष्पादन भी किया गया | साथ ही कई मामलों के लिए ग्रामीणों के आवेदन
भी लिए गए | इस मौके पर राजस्व वसूली भी हूई |
जानकारी के अनुसार जहां नवगछिया प्रखण्ड अंतर्गत कदवा दियारा में ग्राम विकास शिविर लगाया गया |  वहीं खरीक प्रखण्ड अंतर्गत लोकमानपुर पंचायत में तथा इस्माइलपुर प्रखण्ड अंतर्गत परवत्ता पंचायत में ग्राम विकास शिविर लगाया गया |
इस दौरान परवत्ता में लगे शिविर में 10 श्रमिकों को जॉब कार्ड प्रदान किया गया | साथ ही दाखिल खारिज के 15 मामलों का निबटारा किया गया | मौके पर 1500 रुपये की राजस्व की वसूली भी हुई | जहां कृषि यंत्र के लिए 5, वर्मी कम्पोस्ट खाद के लिए 2 तथा एक इंदिरा आवास की दूसरी किस्त के लिए आवेदन मिला |
वहीं लोकमान पुर में लगे शिविर के दौरान विधायक कुमार शैलेंद्र की मौजूदगी में जन्म प्रमाणपत्र 7, मृत्यु प्रमाणपत्र 3 लोगों को दिया गया | सामाजिक सुरक्षा पेन्सन के 12 आवेदन स्वीकृत किए गए | 9 पशुओं का इलाज किया गया | साथ ही कई आवेदन प्राप्त भी किए गए |