ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

हल्की फुहारों से नवगछिया का मौसम हुआ सुहाना, बारिस की संभावना

नवगछिया, भागलपुर और आसपास का मौसम रविवार की सुबह से ही पड़  रही हल्की फुहारों से काफी सुहाना हो गया है | जबकि गरज के साथ वर्षा की भी संभावना बनी हुई है | किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं | (नवगछिया के मौसम का ताजा हाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें | )
वैसे शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहा. आसमान में बादल छाये रहे. लोगों को तीखी धूप से निजात मिली.
बिहार कृषि विश्‍वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल तक फिर बारिश होने के आसार हैं. उसके बाद मौसम साफ हो जायेगा. उन्होने किसानों से कहा कि रबी की फसल की तैयारी जल्द से जल्द कर लें. इससे आम और सब्जी की फसल को फायदा होगा.