नवगछिया शहर के गौशाला रोड स्थित पप्पू जयसवाल की किराना दुकान में शुक्रवार की अहले सुबह आग लग गयी थी | जिसको पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने मिलजुल कर काबू करने में सफलता पा ली |
राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय के सामने स्थित पप्पू जायसवाल के किराना दुकान के भीतर से भारी मात्रा में धुआ निकलते देख आस पास के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया | तब तक दुकान मालिक भी आ गया | आस पास के लोगों ने मोटर चलाकर पानी से आग पर काबू पाया | इसके बाद दुकान का सारा सामान बाहर निकाला गया | जहां काफी सामान जलने से क्षति ग्रस्त हुआ वहीं आग बुझाने के कारण दिये गए पानी के कारण भी बहुत सामान बर्बाद ही गया |
आग लगाने का कारण अगरबत्ती या मोमबत्ती की चिंगारी होने का अनुमान बताया गया | जबकि इस क्षेत्र में रात भर बिजली आई ही नहीं | देर रात दुकान बंद कराते समय ऐसा कोई आभास नहीं था |