नवगछिया स्थित बीएसएनएल की ब्राड बैंड सेवा ने शुक्रवार को अपने इन्टरनेट उपभोक्ताओं का बैंड बजा दिया | इस दौरान उपभोक्ताओं के साथ साथ सरकारी जमा योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा |
एक ओर जहां ब्राड बैंड के आम उपभोक्ता का काम बाधित रहा | वहीं दूसरी ओर आय कर तथा बिक्री कर विभाग में ऑन लाइन राशि जमा करने को दिन भर लोग परेशान देखे गए |
इस बाबत जब कई उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधा तो बताया गया कि आज गुड फ्राइडे की छुट्टी है | इसीलिए इसका सही पता नहीं बताया जा सकता है | वहीं अनुमंडलीय दूर संचार पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि दिन में ब्रॉड बैंड का सर्वर ही फ़ेल हो गया था | जो देर शाम बाद ठीक हो गया |