अब नवगछिया के अपराधियों को भी मिल सकेगी मुकम्मल सजा | इसके लिए नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस कर्मियों ने अपराधियों को सजा दिलाने का कई तरीका सीखा | जो पुलिस अधीक्षक नवगछिया आनंद कुमार सिंह द्वारा होटल राज पैलेस में सोमवार को आयोजित किया गया था |
इस कार्यक्रम में नवगछिया पुलिस जिला के डीएसपी पारस नाथ साहू, पुलिस निरीक्षक त्रिपुरारी सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, महिला थाना नवगछिया की थानाध्यक्ष स्वयं प्रभा, अनुसूचित जाति व जनजाति थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष बालचंद राम, परवत्ता थाना के थानाध्यक्ष सुदीन राम सहित सभी थाना एवं ओपी के थानाध्यक्ष, विभिन्न मामलों के अनुसंधान कर्ता, एसआई और जेएसआई को शामिल देखा गया |
इस कार्यक्रम के दौरान अपर लोक अभियोजक परमानंद साह, राम बदन चौधरी, देवेन्द्र कुमार सिंह ने अफीम की खेती, बलात्कार, हत्या, डकैती आदि मामलों में पुलिस द्वारा होने वाली चूक की जानकारी दी | जिसका फायदा अपराधीयों को आसानी से मिल जाता है |

