ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जदयू द्वारा नवगछिया में आयोजित होली मिलन समारोह को ले प्रशासन सक्रिय

जदयू द्वारा नवगछिया में सोमवार की शाम आयोजित होली मिलन समारोह को लेकर नवगछिया पुलिस जिला प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन सक्रिय  देखा जा रहा है |

इस कार्यक्रम के दौरान कई मशहूर डांसर के जलवे देखने को लेकर अच्छी ख़ासी भीड़ जमा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है | जिसके कारण समारोह स्थल के दायें, बायें, आगे और पीछे के अलावा समारोह मंच के प्रवेश द्वार पर, दर्शक दीर्घा के बीच में खाली स्थान पर तथा मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति देखी जा रही है |
इस कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय विधायक सह विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल करेंगे | समारोह की मुख्य अतिथि जिला परिषद भागलपुर की अध्यक्षा सविता देवी ( पत्नी स्थानीय विधायक ) होगी |