नवगछिया नगर पंचायत द्वारा एनएच स्थित बस पड़ाव सहित बाजार के कई हाटों की बंदोबस्ती शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में सम्पन्न हो गयी | वही अंचल राजस्व हाट की बंदोबस्ती भी इस साल नहीं हो सकी |
जिसके तहत बस पड़ाव, शौचालय, शहर में भारी वाहन के प्रवेश पर शुल्क वसूली, मांस हाट तथा गुमटी बंदोबस्ती की बंदोबस्ती हो गयी |
नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार बस पड़ाव के लिए विजय यादव, प्रकाश चंद्र बादल और पंकज कुमार यादव द्वारा बोली लगायी गयी | जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले पंकज कुमार यादव को 12 लाख 84 हजार 100 में बस पड़ाव बंदोबस्त किया गया है | इसी प्रकार से शौचालय के लिए अशोक कुमार सिंह और मुरारी लाल चिरानिया मैदान में थे | जहां अशोक कुमार सिंह को सर्वाधिक बोली के कारण 14 हजार 950 रुपये में बंदोबस्त किया गया |
इसके अलावा भारी वाहन के प्रवेश पर शुल्क वसूली का बंदोबस्त अरुण कुमार राय कों 3 लाख, 2 हजार 610 रुपये में, तथा मांस हाट का बंदोबस्त अरुण कुमार राय कों 14 हजार 500 रुपये में एवं गुमटी बंदोबस्ती भी अरुण कुमार राय कों 50 हजार 400 रुपये में की गयी |