,
नवगछिया पुलिस जिला की कमान अब होमगार्ड के समादेष्टा शेखर कुमार संभालेंगे | जिसका निर्णय बिहार सरकार के गृह विभाग ने सोमवार की देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के 63 अफसरों का तबादला करने के दौरान ले लिया |
इस निर्णय के तहत नवगछिया पुलिस जिला के कप्तान आनंद कुमार सिंह को अब अरवल जिला की कमान सौंपी गयी है | वहीं रेल एसपी कटिहार की कमान अब पुलिस महानिरीक्षक के सहायक जितेंद्र मिश्रा के हवाले होगी | कटिहार के रेल एसपी सुकन पासवान का तबादला पुलिस अधीक्षक जी के पद पर कर दिया गया है |
इसके साथ ही भागलपुर की एसएसपी के एस अनुपम को प्रोन्नत कर डीआइजी रेल, पटना, मुजफ्फरपुर के एसएसपी राजेश कुमार को भागलपुर का एसएसपी, खगडि़या के एसपी मिट्ठू प्रसाद को एसपी सी, रेल एसपी मुजफ्फरपुर शिवकुमार झा को एसपी खगडि़या, कटिहार की एसपी किम को एसपी पूर्णिया, एसपी सी पंकज कुमार राज को बीएमपी-10 का समादेष्टा, बगहा के एसपी पुष्कर आनंद को एसपी बांका, जहानाबाद की एसपी हरप्रीत कौर को एसपी बेगूसराय, एसपी शिवहर नवीनचंद्र झा को एसपी मुंगेर, पूर्णिया के एसपी अमित लोढ़ा को डीआइजी सीआइडी, आईजी रेल विनय कुमार को आईजी सीआइडी बनाया गया है |