ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

छह परीक्षार्थियों की परीक्षा में लगे छब्बीस लोग , एक निष्काषित

छह परीक्षार्थियों की परीक्षा में लगे छब्बीस लोग | सुनने में थोड़ा अटपटा सा जरूर लगता है | परंतु है बिलकुल सच मामला | जो 19 फरवरी को नवगछिया स्थित जीबी कालेज में चल रही बिहार इंटर्मीडिएट की परीक्षा के दौरान देखा गया | यह
कोई विशेष व्यवस्था के तहत नहीं बल्कि बिलकुल सामान्य व्यवस्था के तहत हुआ |

बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया स्थित गजाधर भगत महाविद्यालय में इस दिन भोकेशनल विषय की परीक्षा हुई | जहां मात्र सात परीक्षार्थी को ही परीक्षा देनी थी | जिसमें से एक अनुपस्थित बताया गया |
जहां इस मौके पर डेजी कुमारी, मीनू कुमारी, सुनीता कुमारी, बबीता कुमारी, राजेश्वरी कुमारी और सोनी कुमारी ने अपने इस चुनिन्दा विषय की परीक्षा दी | जो सभी इंटर स्तरीय विद्यालय की छात्राएं थी | वहीं इन छह परीक्षार्थियों के लिए दो वीक्षक, एक कैमरामेन, एक स्थायी दंडाधिकारी, दो पुलिस पदाधिकारी, छह पुलिसकर्मी, एक केंद्राधीक्षक, दो परीक्षा अधीक्षक, तीन आदेशपाल, दो वाहन चालक, एक मोबाइल दंडाधिकारी सहित कुल छब्बीस लोग व्यस्त रहे |
बताते चलें कि नवगछिया में इन दिनों चल रही इंटर की परीक्षा के लिए कुल दो परीक्षा केंद्र बनाए हैं | पहला जीबी कालेज और दूसरा इंटर स्कूल | इस परीक्षा के दूसरे दिन 19 फरवरी की पहली पाली में जीबी कालेज में 382 परीक्षार्थी शामिल हुए | जिसमें एक को कदाचार के आरोप में निष्काषित किया गया | इसी समय इंटर स्कूल में 436 परीक्षार्थी शामिल हुए |