ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भारत बंद को लेकर नवगछिया प्रशासन चौकस, 19 जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस की तैनाती

बुधवार से दो दिनों के भारत बंद को लेकर नवगछिया प्रशासन पूरी तरह से चौकस हो चुका है | इससे निबटने के लिए पुलिस अधीक्षक नवगछिया और अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया द्वारा 19 जगहों पर दंडाधिकारी के
साथ पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी है | जिसमें मकन्दपुर चौक से लेकर तेतरी जीरो माइल तक गश्ती के अलावा नवगछिया बाजार, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, बिजली कार्यालय इत्यादि प्रमुख जगहों पर विशेष निगरानी रहेगी | यह जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने दी |
वहीं इस भारत बंद की सफलता के लिए बंद की पूर्व संध्या पर वाम दलों की पार्टियों द्वारा सामूहिक रूप से शहर के कई प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ सभा की गयी | इसके अलावा शहर में भ्रमण कर बंद को सफल बनाने के लिए नारे भी लगाए |