नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत थाना बिहपुर स्टेशन से सटे पश्चिम रेलवे केबिन के पास गुरुवार दोपहर बाद जमालपुर गाँव के एक स्कूली बच्चे द्वारा अपने दो सहपाठियों के गाली का गोली से देने का मामला प्रकाश में आया है | जिसमें दो बच्चों के घायल होने का समाचार है |
घटना की जानकारी मिलते ही बिहपुर जीआरपी के अधिकारी एवं बिहपुर थाना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए | जहां से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए बिहपुर अस्पताल ले जाया गया | जहां से बाद में बेहतर उपचार हेतु भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेज दिया गया |
जानकारी के अनुसार जमालपुर गाँव के प्रकाश दास का तेरह वर्षीय पुत्र राजीव कुमार और अनमोल दास का बारह वर्षीय पुत्र फन्टूश कुमार के हाथ में ही गोली लगी है | जिसमें एक का हाथ ज्यादा घायल है | दोनों युवक काफी घबराये से हैं | यह गोली गाँव के ही महेश्वर दास के पंद्रह वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार द्वारा चलायी गयी थी |
ये तीनों बच्चे एक ही स्कूल मध्य विद्यालय जमालपुर के छात्र हैं | जिनके बीच एक दिन पहले क्रिकेट खेलने के दौरान मामूली झगड़ा हो गया था | जिसकी वजह से आपस में गाली गलौज भी की गयी थी | घायल बच्चों के अनुसार उसी गाली गलौज का गुस्सा निर्मल ने गोली से निकाला है |
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में लोगों के बीच तरह तरह के प्रश्न पैदा हो रहे हैं | आखिर उस बच्चे के पास पिस्तौल और गोली कहाँ से आई | जबकि इन बच्चों के पिता मजदूर हैं | क्या बिहपुर के इस स्कूल में ऐसी ही शिक्षा दी जाती है | या फिर स्कूल के बच्चों पर कोई नियंत्रण नहीं होता है | हो सकता है इन बच्चों के पीछे कोई गिरोह सक्रिय हो , जो नयी फसल तैयार कर रहा हो | वहीं इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि नवगछिया पुलिस जिला का बिहपुर क्षेत्र पुराने समय से ही अपराध का गढ़ रहा है | तभी तो आस पास के इलाके का सबसे पुराना थाना बिहपुर ही है |
घटना की जानकारी मिलते ही बिहपुर जीआरपी के अधिकारी एवं बिहपुर थाना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए | जहां से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए बिहपुर अस्पताल ले जाया गया | जहां से बाद में बेहतर उपचार हेतु भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेज दिया गया | जानकारी के अनुसार जमालपुर गाँव के प्रकाश दास का तेरह वर्षीय पुत्र राजीव कुमार और अनमोल दास का बारह वर्षीय पुत्र फन्टूश कुमार के हाथ में ही गोली लगी है | जिसमें एक का हाथ ज्यादा घायल है | दोनों युवक काफी घबराये से हैं | यह गोली गाँव के ही महेश्वर दास के पंद्रह वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार द्वारा चलायी गयी थी |