पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर भारत में फरवरी के महीने में बेमौसम बारिश औऱ बर्फबारी हुई, तो कहीं-कहीं यह आफत भी लेकर आई।

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक कई पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक बारिश हो रही है। 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार शाम से मौसम का रुख ठीक होना शुरू हो जाएगा, लेकिन यूपी-बिहार के साथ पहाड़ी इलाकों में अगले 24 घंटे भारी हैं, लेकिन ये बारिश खेती के लिए वरदान है। जानकार कहते हैं कि ये बारिश खेती के लिए वरदान साबित होगी। इस बारिश से फसलों की पैदावार अच्छी होगी।