बाजार में बंद समर्थकों के आने के बाद से मेन रोड, स्टेशन रोड, गौशाला रोड, दुर्गा मंदिर रोड, हड़िया पट्टी, पोस्ट ऑफिस रोड की सभी दुकानें बंद हो गयी | सिर्फ दवा दुकान को छोड़ सभी दुकाने बंद देखी गयी | इस दौरान बैंक, डाकघर एटीएम के साथ साथ चाय पान की दुकानों पर भी बंद का पूरा असर देखा गया | बंद में सबसे ज्यादा प्रभाव तो बिजली ने दिखाया | जो सुबह से देर रात तक गायब ही रही | बंद समर्थक कई चौक पर शान्ति पूर्वक जाम लगाये हैं । रेल यातायात और सड़क यातायात भी आंशिक रूप से बाधित देखा जा रहा है । बंद समर्थकों ने 15610 डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस को नवगछिया में लगभग एक घंटा तक बाधित किया |
पूरे नवगछिया पुलिस जिला में इस देश व्यापी बंद को लेकर पुलिस और प्रशासन चौकस दिख रहा है | अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नारायणपुर चौक, विरबनना चौक, बिहपुर चौक, झंडापुर चौक, खरीक चौक, जाह्नवी चौक, तेतरी जीरो माइल चौक, नवगछिया बस पड़ाव, मकन्दपुर चौक, रंगरा चौक के अलावा नारायणपुर, बिहपुर, खरीक, नवगछिया और कटरिया रेलवे स्टेशनों सहित नवगछिया बिजली कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय के समीप दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ कर दी गयी है | साथ ही नवगछिया बाजार में तथा मकन्दपुर चौक से तेतरी जीरो माइल तक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया है |
