ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में जिला पार्षद निरंजन सिंह की देर रात हो गयी हत्या

विधायक गोपाल मंडल के करीबी थे जिला पार्षद 
नाटक के दौरान हुआ हमला 
अस्पताल ले  जाने के दौरान हो गयी मौत 
अंगरक्षक भी हुआ घायल 
भागलपुर जिला परिषद के पार्षद निरंजन सिंह उर्फ रंजन सिंह की देर रात उसके ही गाँव हरियो में जान लेवा हमला हो गया | तत्काल उसे भागलपुर मायागंज स्थित अस्पताल ले जाया गया | जहां ले जाने के दौरान मौत हो गयी | वहीं उनके अंगरक्षक जानकी प्रसाद का
इलाज जारी बताया गया है |
घटना के समय जिला पार्षद अपने ही गाँव के मध्य विद्यालय के प्रांगण में सरस्वती पूजा के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन करके सहयोगियों और अंगरक्षक के साथ बैठ कर नाटक देख रहे थे |  रात लगभग साढ़े दस बजे लगभग एक दर्जन हथियार बंद अपराधियों ने अचानक फायरिंग करते हुए हमला बोल दिया | कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गयी | हालांकि सुरक्षा के लिए अंगरक्षक द्वारा भी फायरिंग की गयी |
हमले में बाइकर्स ग्रुप का हाथ बताया जा रहा है | जिनका क्षेत्र में दबदबा कायम था | लेकिन सभी हमलावर अज्ञात बताए जा रहे हैं |यह अलग बात है कि जिला पार्षद निरंजन सिंह अपनी दबंगता के कारण कई बार विवादों में घिरे रहे | लेकिन गाँव के बहुतों के लिए वो मशीहा के रूप में भी थे | नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के पूरे हरियो गाँव में मातम का माहौल है | यह वही गाँव है जिसमें एक समय ततुली सिंह की तूती बोलती थी | निरंजन सिंह कुख्यात ततुली सिंह का भतीजा था |  पुलिस मुठभेड़ में ततुली सिंह के मारे जाने के बाद ग्रुप की कमान निरंजन सिंह ने ही संभाली थी | इसके साथ ही जिला परिषद का चुनाव जीता था | कुछ वर्षों पहले जेल से निकलने  के बाद जयरामपुर गाँव की अन्नपूर्णा के साथ शादी रचाई थी |
पुलिस सूत्रों के अनुसार निरंजन सिंह पर नवगछिया पुलिस जिला के अलावे मधेपुरा, खगड़िया जिला में रंगदारी, हत्या, लूट व अपहरण इत्यादि के लगभग तीन दर्जन मामले लंबित हैं | देर रात घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मण्डल भी अस्पताल पहुंचे | जिन्होने घटना को दुखद बताया | सूचना मिलते ही एसडीपीओ रमाशंकर राय अस्पताल पहुंचे और तहक़ीक़ात किया | उनके अनुसार घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है | ने