ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मंदी, बेरोजगारी देश के सामने चुनौती : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का आगाज हो गया है. संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने सकारात्मक बजट सत्र उम्मीद जताई.
प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि
केंद्र सरकार आर्थिक सुस्ती, रोजगार असुरक्षा तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है.
उन्होंने लोकपाल बिस को पास कराना सरकार की प्राथमिकता बताया. साथ ही उन्होंने यह कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल, ज्यूडिसियल अकाउंटिब्लिटी बिल के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.
राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर जागरूक हूं कि आकांक्षापूर्ण भारत उभर रहा है, एक ऐसा भारत जो अधिक अवसर, बेहतर विकल्प, बेहतर बुनियादी ढांचा तथा बेहतर सुरक्षा चाहता है.'
उन्होंने कहा, 'युवा हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति हैं. वे आत्मविश्वास व उत्साह से भरे हुए हैं. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनका जुनून, ऊर्जा व उद्यमता देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.'
राष्ट्रपति ने कहा, 'इन आकांक्षाओं के बीच हम आर्थिक सुस्ती, रोजगार सुरक्षा एवं रोजगार की संभावनाओं को लेकर भी चिंतित हैं. लोग हमारी महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उनमें सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को लेकर भी चिंता है.'
राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य अंश
1. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देश चिंतित
2. दुनिया में आर्थिक मंदी का दौर
3. आर्थिक मंदी का भारत पर असर
4. मंदी बेरोजगारी देश के सामने की चुनौती
5. डायरैक्ट कैश ट्रांसफर एक अहम कोशिश
6. कैश ट्रांसफर से भ्रष्टाचार में आएगी कमी
7. आर्थिक विकास दर 11वीं योजना में 8 फीसदी
8. सबके लिए विकास पर 12वीं योजना में जोर
9. आर्थिक विकास दर में काफी कमी आई.
10. 11वीं योजना में कृषि विकास दर में वृद्धि
11. कृषि उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
12. लगातार दो साल तक अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ
13. मनरेगा से लोगों को रोजगार मिला
14. इंदिरा आवास योजना के लिए बजट बढ़ाया
15. महंगाई कम हुई फिर भी चिंता का विषय
16. राजीव आवास योजना को छोटे शहरों तक पहुंचाएंगे
17. भूमि अधिग्रहण कानून में बड़ा बदलाव किया
18. इस साल विकास दर बेहतर करने की चुनौती
19. खाद्य सुरक्षा बिल के लिए सरकार प्रतिबद्ध
20. JNURM का कार्यकाल बढ़ाकर 2014 किया गया
21. इंदिरा आवास योजना में 10 लाख नए घर
22. अल्पसंख्यक छात्रों के लिए कई स्कीम
23. मनरेगा से 5 करोड़ लोगों को रोजगार
24. बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून का प्रावधान
25. महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में प्रावधान
26. बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
27. 11 करोड़ बच्चों को मिड डे मील से फायदा. इस योजना को और बेहतर बनाने की कोशिश
28. जननी योजना से 1.1 करोड़ महिलाओं को फायदा
29. स्वास्थ्य बीमा योजना से लोगों को खासा फायदा
30. देश में पोलियो का एक भी केस नहीं आया
31. सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश में है
32. गर्भवती महिलाओं का मुफ्त इलाज
33. इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में बड़े निवेश की जरूरत
34. NRHM 1.45 लाख नए स्टाफ रखे गए
35. बुनकरों के लिए कई योजनाएं
36. जरूरी दवा सस्ती करने के लिए दवा नीति
37. विदेशी किराना-एयरलाइंस के रास्ते खुले
38. भारत आने वाले टूरिस्टों की संख्या बढ़ी
39. सरकार छोटे उद्योगों से 20 फीसदी खरीदी कर रही है
40. राजीव गांधी इक्विटी स्कीम शुरू
41. करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन