नवगछिया पुलिस जिला के अनुसूचित जाति जनजाति थाना के थानाध्यक्ष बाल चंद राम को इस समय स्टेपनी थानाध्यक्ष के रूप में लगाया जा रहा है | जो फिलहाल रंगरा ओपी की कमान संभाले हुए हैं | जिसे पता नहीं कब किस थाना में कितना दिन समय काटना पड़ता है |जानकारी के अनुसार
नवगछिया पुलिस जिला में अनुसूचित जाति जनजाति थाना नव सृजित है | जिसके थानाध्यक्ष बाल चंद राम बनाए गए हैं | इन्होंने हाल के दिनों में नवगछिया, गोपालपुर, परवत्ता, भवानीपुर थाना की भी कमान संभाली है | जानकार और अधिकारियों की कमी की वजह से इन्हें अपने थाना के अलावा पाँच थाना का कार्य संभाला है | फिलहाल जो थानेदार छुट्टी में जाते हैं , उनकी जगह इनको मिल जाती है |