ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर आज

चैंपियंस ट्रॉफी में तीस साल बाद पदक जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम आज पाकिस्तान से भिड़ेगी। इससे पहले शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन गोल से हरा दिया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हॉलैंड ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मुकाबला भी आज ही होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया ये फाइनल
जीतता है, तो वो लगातार पांच बार ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन जाएगा।
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला चाहे किसी भी खेल में हो किसी भी स्तर का हो होता बेहद रोमांचक है और अगर ये मुकाबला चैंपियन्स ट्रॉफी के कांस्य पदक का हो तो रोमांच चरम पर पहुंच जाता है। अब से कुछ देर बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें चैंपियन्स ट्रॉफी में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में आमने सामने होंगी। लंदन ओलंपिक्स में निराश करने वाली टीम इंडिया ने चैंपियन्स ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई हालांकि 2010 कॉमनवेल्थ खेलों के फाइनल की तरह एक बार फिर टीम इंडिया कंगारुओं की चुनौती से पार नहीं पा पाई।
सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से मात दी। दूसरी सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को 5-2 से करारी शिकस्त दी। हालांकि इससे पहले भारत क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम और लीग मैचों में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हरा चुकी थी। हाल कि दिनों में जिस तरह ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत के खिलाफ भारी रहा है उसी तरह भारतीय टीम भी पाकिस्तान पर काफी हावी रही है। 2010 विश्व और कॉमनवेल्थ खेलों में भी भारत ने पाकिस्तान को करारी शिक्सत दी थी।