गोपालपुर में उड़ेगी पतंग और चलेगा रेल का इंजन तो कोई चलाएगा कैंची और कोई आरी | वहीं क्षेत्र की जनता देखेगी इन नेताओं की यारी | जो चुनाव मैदान में स्पष्ट होजाएगी इनकी सूरत है कितनी प्यारी | तभी करेगी जनता मतदान की तैयारी | बताते चले कि पंचायत उपचुनाव के तहत जिला परिषद
भागलपुर के गोपालपुर की सीट के लिए सोमवार को सभी ग्यारह प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सुशील कुमार द्वारा चुनाव चिह्न आबंटित कर दिया गया है । जिसे लेकर सभी प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ तुरंत ही चुनाव प्रचार में लग गए |
इस दौरान कमलेश्वरी प्रसाद सिंह को पतंग उड़ाना है तो राजीव कुमार रंजन उर्फ सीताराम मंडल को रेल का इंजन चलाना है | वहीं शीला देवी अपनी कैंची लेकर तो विभाष कुमार भारती अपनी आरी ले कर मैदान में दौड़ लगायेंगे | जहां पीछे पीछे मुरलीधर सिन्हा प्रेशर कूकर से अपनी सीटी बजायेंगे | इसके साथ ही शबाना आजमी अपनी सिलाई मशीन से तो पुष्पा देवी ताला और चाबी से सबको एक जगह गोलबंद कर रखेगी, वहीं हरकेश्वरी पंडित स्लेट से सभी को सही जगह मतदान की बात समझायेंगे | इसके अलावा जहां दिनेश मंडल अपनी लेडी पर्स से मतदाताओं को लुभाएँगे , वहीं धर्मेन्द्र कुमार अपने लेटर बाक्स से सही जगह पर मतदान करने का पैगाम बाटेंगे |