इस उपचुनाव में कुल 11 प्रत्यासी मैदान में थे | जिनमें पूर्व जिला पार्षद सुप्रभा भारती
के पति कमलेश्वरी प्रसाद सिंह को 4828 मत प्राप्त हुए | वहीं कांग्रेस नेता शीतल प्रसाद सिंह की पत्नी शीला देवी को 3986 मत प्राप्त हुए | क्षेत्रीय विधायक समर्थित राजीव कुमार रंजन उर्फ सीताराम मण्डल को 3379 मत प्राप्त हुए हरकेश्वरी पंडित को 3220 मत प्राप्त हुए और अल्पसंख्यक प्रत्यासी शबाना आजमी को 1790 मत प्राप्त हुए प्रमुख हैं |
इसके अलावा पप्पू कुमार को 2132 मत, विभाष कुमार भारती को 625, पुष्पा देवी को 560, धर्मेन्द्र कुमार को 445, दिनेश मंडल को 243 तथा मुरलीधर सिन्हा को 214 मत प्राप्त हुए |