ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नासा के वै‍ज्ञानिकों ने कहा, आज खत्‍म नहीं होगी दुनिया

दुनिया के विनाश को लेकर दुनिया भर में फैली अफवाहों को नासा ने सिरे से खारिज कर दिया है.
माया सभ्यता के कलैंडर के आधार पर कुछ लोगों ने ये झूठी अफवाह फैलाई है कि 21 दिसंबर यानी आज दुनिया खत्म हो जाएगी. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने इन दावों को बकवास करार दिया है.

दरअसल, माया सभ्यता के कलेंडर को आधार बनाकर बताया जा रहा था कि आज के दिन दुनिया खत्म हो जाएगी. हजारों साल पहले बनाए गए माया कैलेंडर में 21 दिसंबर 2012 के बाद की तारीख नहीं दी गई है, जिसके बाद अफवाह उड़ी थी कि आज दुनिया खत्म हो जाएगी.
नासा के बयान के मुताबिक, '2012 में दुनिया खत्म नहीं होने वाली है. पिछले 40 करोड़ साल से पृथ्वी का अस्तित्व है. माया सभ्यता का कैलेंडर भी आपकी रसोई में लगे कैलेंडर की ही तरह है जो साल के आखिर तक खत्म हो जाता है. 21 दिसंबर के बाद सिर्फ कैलेंडरर खत्म होगा दुनिया नहीं.
गौरतलब है कि पिछले एक साल से दुनिया के खत्म होने की झूठी अफवाहों से लोगों को डराया जा रहा है. यहां तक कि हॉलीवुड ने इस पर कई फिल्में भी बना दी.
लेकिन अब वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि विनाश की ये काल्पनिक तस्वीरें सिर्फ कल्पना ही है और कुछ नहीं.