ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गुजरात और हिमाचल में काउंटिंग शुरू, मोदी पर सबकी नजर

गुजरात और हिमाचल में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही घंटों में यह तय हो जाएगा की नरेंद्र मोदी सत्ता की हैट-ट्रिक लगा पाएंगे या नहीं और हिमाचल में सियासत की बाजी किसके हाथ लगेगी। 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे, जीतने वाली पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे। खासतौर पर गुजरात के चुनावी नतीजे राष्ट्रीय राजनीति पर असर डालेंगे।

गुजरात विधानसभा की 182 और हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि दोनों राज्यों में दोपहर तक नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
मोदी पर देश की नजर
गुजरात के नतीजों का न सिर्फ गुजरात बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी गहरा असर पड़ने की संभावना है। पिछले 2 विधानसभा चुनावों से जीत का परचम लहरा चुके बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी के सत्ता में हैट-ट्रिक की भविष्यवाणी की गई है।