ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

एक शाम शहीदों के नाम 24 दिसंबर को

भारत माता की रक्षार्थ अमर शहीदों व सैनिको के आश्रितों के कल्याणार्थ 24 दिसंबर को नवगछिया शहर के मोहन चित्र मंदिर नामक सिनेमा हाल में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | यह जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सुशील कुमार ने देते हुए पत्रकारों को बताया कि
यह एक शानदार कार्यक्रम होगा | जिसमें देश के कई मशहूर कलाकार एवं रेडियो स्टेशन के कलाकार अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे | उन्होने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम एक चैरिटी शो के तहत कराया जायेगा | इसके लिये शहर में कई जगहों पर टिकट बिक्री के लिये उपलब्ध कराया जाएगा | इसकी सफलता के लिए 18 दिसंबर को अनुमंडल भर के सभी बीडीओ और सीओ की बैठक भी बुलायी गयी है |