काली पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर गुरुवार की रात से ही महा जाम लगा है | जहां दोनों ओर कई सौ वाहन कतार में खड़े हैं | इस जाम में कई प्रमुख लोगों के भी फंसे होने की खबर है | जिन्हें काफी आवश्यक अथवा सरकारी कार्य से उस पार जाना है | इस जाम के कारण लोगों के साथ साथ अधिकारियों के काम भी बाधित हो रहे हैं | इसके अलावा दर्जनों लोगों की ट्रेन भी छुट चुकी है | वहीं कई बीमार रोगी भी इस महाजाम में फसे हैं |