नवगछिया मे कोसी नदी के विजय घाट पर बन रहे पक्का पुल के निर्माण मे कुछ और सुधार की संभावना है | कारण कि यहाँ हो रहे निर्माण कार्य में कुछ त्रुटि आने के बाद से उस कार्य को रोका जा चुका है | जानकारी के अनुसार चल रहे उस डिजाइन में विशेषज्ञों द्वारा
कुछ सुधार कराते हुये आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं | जिसके तहत सेगमेंट के अंदर लगने वाले सरिया (छड़ ) की मात्रा को बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है |
हालांकि इस पक्का पुल के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रजापति के अनुसार इस मामले में अभी तक कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है | अबतक सेगमेंट निर्माण का काम बंद पड़ा है | निर्देश मिलते ही निर्देश के अनुसार काम शुरू करा दिया जायेगा | फिलहाल नदी में पानी कम होने से पीलर का बचा काम शुरू किया गया है | इसके साथ ही गाइड बांध का काम भी शुरू किया जा रहा है |