खुशियां लेकर आई दीपावली का पर्व अन्य शहरों की तरह नवगछिया और भागलपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। वैभव लक्ष्मी के
स्वागत में हर आंखें बिछीं। पूरा शहर केला के पेड़ से सज गया | लोगों ने दीप जलाकर वैभव लक्ष्मी का स्वागत किया। महूर्त
के अनुसार गोधूली में लोगों ने दीप जलाए। शहर से लेकर गांवों तक जगमगा उठा।
पटाखों की आवाज से इलाका गूंजने लगा लोगों ने एक दूसरे से मिल कर बधाईयां
दी। मिठाई बांटी गई।
दीपों का त्यौहार दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दीप जले, पटाखे
छूटे, मिठाईयां बटी। बाजार खूब सजे। पटाखों की दुकानें हालांकि इस बार भी
बाजार से दूर लगाई गई, मगर यहां भी भीड़ उमड़ी, लोगों ने जमकर पटाखों की
खरीदारी की। पर्व को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे नजर आए। हर कोई
उत्साह में दिखा। शाम होते ही रंग बिरंगी बत्तियां जगमगाने लगीं। घरों में
मां लक्ष्मी की पूजा आराधना विधि विधान से की गई। प्रतिष्ठानों व घरों में
पूजा के बाद मिठाई बांटी गई। एक दूसरे से मिलकर लोगों ने कहा बधाई हो
दीपावली की बधाई हो..।