छठ पूजा के चलते यात्री ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है। आलम यह है कि बिहार आने जाने वाली विभिन्न ट्रेनों में सवार होने व बैठने के
लिए जहां यात्रियों की आपस में ही झड़प हो रही है वहीं हल्की-फुल्की मारपीट
की नौबत भी आ जा रही है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी व आरपीएफ के
कर्मी काफी सक्रिय हैं।
दरअसल दीपावली पर्व के समापन व छठ पूजा के चलते
अपने-अपने घरों को जाने वाले रेल यात्रियों के कारण ट्रेन में भारी भीड़ हो रही है। इसके चलते ट्रेनों की बोगियां भीड़ से खचाखच भरी दिखाई पड़ रही है। स्थिति यह है कि यात्री बाथरूमों में भी यात्रा करने को विवश हैं। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, मुम्बई व बिहार की तरफ से आने व जाने वाली ट्रेनों में दिखाई पड़ रही है। वहीं विभिन्न ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति की जानकारी ली गई तो कई ट्रेनों में नो-रूम तो कई में इतनी लम्बी वेटिंग लिस्ट है कि एक हफ्ते तक टिकट मिलना भी मुश्किल है।
सबसे ज्यादा फजीहत आरपीएफ व जीआरपी के जवानों को हो रही है। बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों के प्लेटफार्म पर आते ही वे सक्रिय हो जा रहे हैं और ट्रेन के खुलने तक यात्रियों की सहायता में लगे हुए हैं।