भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत कोसी नदी के विजय घाट पर निर्माणाधीन पक्का पुल को अधिक मजबूती और सुरक्षा प्रदान करने के लिये नदी के दोनों किनारों पर गाईड बांध का भी निर्माण होगा। इस गाईड बांध के निर्माण होने से पक्का पुल के अलावा आसपास के किसानों के जमीन
को सुरक्षा प्राप्त होगी। जहां से कोसी नदी को सिर्फ अपनी दिशा में ही सीधे बहना पड़ेगा।
गुरुवार को साईट पर पहुंचे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के
चेयरमेन संजीव हंस ने चल रहे कार्यों की समीक्षा करने के बाद मौके पर मौजुद प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रजापति को विजय घाट पक्का पुल के दोनों तरफ गाईड बांध बनाने का निर्देश दिया। जो नदी के नवगछिया किनारे की ओर 772 मीटर तथा कदवा, भटगामा की ओर 1400 मीटर बनना है। इस कार्य में जरुरत पडने पर प्रशासन का अपेक्षित सहयोग लेने की भी बात कही। समय रहते यह कार्य कर लेने से अगले सीजन में कोई परेशानी नहीं आयेगी। इस मौके पर सिनियर प्रोजेक्ट इन्जीनियर विजय कुमार, प्रोजेक्ट इन्जीनियर संजय कुमार सिंह, कनीय अभियंता अनिल कुमार, अविनाश कुमार, हरेन्द्र कुमार, कंसल्टेंट टीम लीडर हॄदय नाथ चटर्जी, ब्रीज इंजीनियर श्याम सुन्दर सिंह, हाईवे इन्जीनियर कामेश्वर प्रसाद भी मौजुद थे।
मौके पर उन्होंने भूअर्जन का कार्य भी जल्द पूरा होने की संभावना जतायी। जिससे रह रह कर किसानों द्वारा होने वाला प्रतिरोध भी समाप्त हो जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने एक बैठक कर कार्य में तेजी लाने का भी आदेश दिया। जिससे पुर्व निर्धारित समय पर यह निर्माण कार्य पूरा हो सके। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रजापति ने बताया कि नवगछिया किनारे तरफ़ गाईड बांध का कार्य पहले प्रोजेक्ट में शामिल नहीं था। आईआईटी रुढकी के इंजीनियरों की टीम ने इसे आवश्यक बाताते हुए इसका निर्माण कराने की सलाह दी थी। जबकि भटगामा, कदवा की तरफ गाईड बांध बनाने की योजना पहले से थी।