मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के अधिकार सम्मेलन में सात अक्टूबर को
भागलपुर आएंगे। यह जदयू का निजी कार्यक्रम है। नीतीश पार्टी के मंच से दस
करोड़ जनता के हित की आवाज बुलंद करेंगे।
बुधवार को जदयू के भागलपुर व नवगछिया के सभी प्रकोष्ठों की बैठक में नीतीश के कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मंडल ने की। बैठक में कहा गया कि इस सम्मेलन में दोनों जिले के जदयू कार्यकर्ता व समर्थक भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में नीतीश एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में रहेंगे। दो दिनों में प्रखंडों से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए तैयारी
करना है। लोगों से आह्वान किया गया कि विरोध की राजनीति को छोड़कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें। बैठक में जिला संगठन प्रभारी क्रमश : नागेन्द्र चंद्रवंशी व चंद्रभूषण राय ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। जदयू बिहार को विकसित राज्य व उन्नत राज्य बनाने के लिए यह अभियान चला रहा है। बैठक में नवगछिया जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राज कुमार सिंह, पवन शरण, विपिन सिंह, विधायक सुबोध राय, नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, गुरूचरण गुप्ता, अमरदीप कुमार साह, नीलम कुमारी नीलू, तारिक अनवर, हरपाल कौर, किरण सिंह, अनिल सिंह, बबुआनंदन सिंह, महबूब आलम, अभय सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, जलधर मंडल, विमलदेव राय आदि थे।