ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विधायक के अनशन ने दिखाया रंग, धुर्वा का सहयोगी पिंटा गिरफ्तार


बिहपुर के विधायक ई कुमार शैलेन्द्र द्वारा रविवार को किये गए अनशन के बाद हरकत में आयी नवगछिया पुलिस ने कुख्यात अपराधी धुर्वा के एक ख़ास सहयोगी पिंटू यादव उर्फ़ पिंटा को एक पिस्तौल, पन्द्रह गोलियां तथा एक चाकू के साथ बनवा बहियार से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
नवगछिया के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने यह भी कहा है कि जल्द ही सारे सहयोगी सहित धुर्वा भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। जिससे किसान भयमुक्त होकर खेती कर सकेंगे। साथ ही विधायक महोदय को
दुबारा अनशन नहीं करना पडेगा।
नवगछिया पुलिस कप्तान आनंद कुमार सिंह ने यह भी बताया कि कुख्यात धुर्वा को जिन्दा या मुर्दा पकडने का आदेश भवानीपुर सहायक थाना के थानाध्यक्ष सुदीन राम को दिया गया है। इसके अलावा गिरफ़्तार पिन्टू यादव उर्फ़ पिन्टा धुर्वा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जो अपनी भाभी रानी दॆवी की हत्या के मामले में फ़रार चल रहा था। जिसके खिलाफ़ भवानीपुर थाना में ही १० अप्रेल २०१२ को हत्या का मामला कांड संख्या२५४/१२ दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा कि इस गिरफ़्तार अपराधी के मामले में नवगछिया पुलिस द्वारा एक सप्ताह तक में स्पीडी ट्रायल कराकर दो माह के अन्दर सजा करा दी जायेगी। साथ ही यह भी कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत ज्यादा से जयादा सजा दिलाने के लिये अभियोजन पक्ष से भी वार्ता की जायेगी, अन्यथा सारी प्रक्रिया अधुरी रह जाती है।