महंगाई से पहले ही परेशान लोगों के लिए बुरी खबर है। लोगों को रसोई गैस के
लिए अब और अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। रसोई गैस के लिए लोगों को अब 11.42
रुपए और भुगतान करने होंगे। रसोई गैस के दाम में यह वृद्धि डीलर का कमीशन
बढ़ाए जाने की वजह से हुई है। डीलर कमीशन बढ़ाए जाने के सरकार के
फैसले के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम 11.42 रुपये प्रति
सिलेंडर बढ़ाए गए हैं।