ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चंडीगढ़ से अपहृत लड़की नवगछिया में बरामद

चण्डीगढ़ के मोहाली सेक्टर नंबर ७१ से दो माह पुर्व अपहृत 13 वर्ष की नबालिग लड़की कविता कुमारी को नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव से स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार को बरामद किया गया । इस संबंध में अपहृत कविता देवी की मां कमलेश ने मौहाली थाना में 23 जून को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसमें श्रीपुर निवासी संजीव शर्मा व कंचन देवी मुख्य अभियुक्त थी। नवगछिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि संजीव शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।