ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जाति जनगणना का दूसरा चरण एक सितम्बर से

भागलपुर जिले में सामाजिक, आर्थिक व जाति जनगणना का दूसरा चरण एक सितम्बर से शुरू होगा। दूसरे चरण के कार्य में जिन प्रगणकों को लगाया जाएगा उनको 21 अगस्त को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनगणना के नोडल पदाधिकारी विजय उपाध्याय ने बताया कि दूसरे चरण में कहलगांव और सदर अनुमंडल के प्रखंडों में सर्वेक्षण का कार्य होगा। उन्होंने दावा किया कि नवगछिया अनुमंडल के सात प्रखंडों और नगर निगम में 85 प्रतिशत सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंडों, नवगछिया नगर पंचायत और नगर निगम में सर्वेक्षण कर रहे प्रगणकों को 31 अगस्त तक सर्वे का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।