ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अनुमंडलीय अस्पताल के लेखापाल का वेतन रोका गया

नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति द्वारा तत्काल प्रभाव से लेखापाल का वेतन रोकने का निर्णय लिया है। जिस पर आरोप है कि जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत प्रसव की राशि समय पर नहीं दी जाती है। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने की। जिसमें अस्पताल उपाधीक्षक डा० बीपी मंडल, डा० सुधांशु कुमार के अलावा रोगी कल्याण समिति के सदस्य पवन कुमार सराफ एवं प्रो० विजय कुमार भी मौजूद थे। इस बैठक में सरकारी एम्बुलेंस को लेकर भी चर्चा हुई।