नवगछिया व भागलपुर के रेल क्षेत्र में बढ़ते अपराध के ग्राफ
के विरोध में शनिवार को भागलपुर स्टेशन परिसर में बिहार बंगाली समिति ने सात सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय महा धरना दिया गया। समिति के उपाध्यक्ष अमलान डे ने कहा कि रेल प्रशासन सुरक्षित यात्रा कराने की गारंटी लें, नहीं तो समिति द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रीतम भट्टाचार्य की हत्या के इतने दिनों के बाद भी पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। नवगछिया व भागलपुर समेत आस-पास के स्टेशनों में अपराधी काफी सक्रिय हैं। प्रशासन इस मामले में लीपापोती करने में लगी है। अब तक अज्ञात महिला की हत्या का सुराग नहीं मिला है। वक्ताओं ने प्रीतम हत्याकांड की सीबीआई जांच, चलंत रेलगाडि़यों में एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा, रेलगाड़ी में केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती, महिला बोगी में महिला पुलिस की तैनाती, रेलवे हेल्पलाइन की व्यवस्था व स्टेशन में क्लोज सर्किट कैमरा लगाने की मांग की। मंच संचालन आलय बनर्जी ने किया। धरना में बिहार नव निर्माण मंच, रॉटरी क्लब ऑफ भागलपुर, वीएसएसआर यूनियन व बिहार यूनाइटेड फ्रंट की सहभागिता रही। इस मौके पर देवाशीष बनर्जी, पूर्व मेयर वीणा यादव, राजद के जिलाध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, अरशद इकबाल, सुजीत लाल, काकुली बनर्जी, अमन खान, विजय सिंह, निरुपम कांति पाल, रविशेखर भारद्वाज, जयजीत दत्ता, देवाशीष नंदी, मो. वाकीर हुसैन, खालीद हुसैन, तापस घोष, स्वदेश बनर्जी, सुनील चटर्जी, आशिष घोष, संजय घोष, रवि आचार्या, राजीव बनर्जी, संजीव सिंह, नीरज कुमार सिंह, गणेश राय व महादेव घोष आदि ने उपस्थित थे।