ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विजय के ओलिम्पिक विजय पर हुई इनामों की वारिश

सेना में सूबेदार हिमाचल प्रदेश के विजय कुमार ने लंदन ओलिंपिक में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत पदक जीतकर भारत को दूसरा पदक दिलाया।विजय ने स्टेज -1, स्टेज-2 और फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स -2010 में भी तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।

लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतते ही शूटर विजय कुमार (२६ वर्ष) के इस गांव में जश्न का माहौल है। पूरा परिवार और पड़ोसी इस उपलब्धि से गदगद हैं। पटाखे फोड़े जा रहे हैं और पूरा परिवार नाच रहा है, झूम रहा है। लड्डू बांटे जा रहे हैं। विजय के पिता सूबेदार बांकू राम बेहद खुश थे। हालांकि उन्हें गोल्ड मैडल जीतने का सुबह से ही भरोसा लग रहा था। लेकिन तीन अंकों से पिछड़ने के बाद सिल्वर मैडल मिलने पर वे बोल उठे यह मैडल गोल्ड से कम नहीं है।

इनामों की बारिश-

1 करोड़ रुपए देगी हिमाचल सरकार ।

1 करोड़ रुपए देगी तमिलनाडु सरकार।

3 किलो सोने का मेडल देगा सहारा समूह।

30 लाख रुपए देगा खेल मंत्रालय ।

15 लाख रुपए देगा सैमसंग।

15 लाख रुपए देगा ओएनजीसी।

20 लाख रुपए देगी भारतीय सेना