भागलपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा का कैम्प कोर्ट शुक्रवार को नवगछिया में लगेगा। जहां वे अपने न्यायालय के अधीन जमानत के मामले देखेंगे। इसी क्रम में विभिन्न पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें भी आयोजित की जायेंगी। जिसमें भिजिलेंस कमिटी की बैठक, भवन निर्माण कमिटी की बैठक तथा अन्य बैठक शामिल है। जिसकी जानकारी नवगछिया न्यायालय के प्रोटोकोल पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने दी।