84 बरस की उम्र में आज सुबह मुंबई में निधन हो गया है। जिन्होंने रामानंद सागर की मशहूर धार्मिक सीरीयल रामायण में राम भक्त हनुमान की भूमिका निभायी थी। ये पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दारा सिहं को पिछले दिनो दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें स्थानीय कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन वहां उनकी हालत में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। बाद में उनके परिवार वाले उन्हें घर वापस ले गए थे। उनके बेटे विंदू ने कहा था कि बीमारी ने उनके मस्तिष्क पर काफी प्रभाव डाला है। हम चाहते हैं कि वो आखिरी क्षण अपने परिवार के साथ बिता सकें।