नीतीश कुमार का जो विरोध करेगा, हम उसकी गर्दन उतार देंगे : विधायक गोपाल मंडल
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने रविवार को नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला में आयोजित भीम चौपाल कार्यक्रम में क्रांतिकारी सलाम करते हुए


अपने भाषण की शुरुआत करने के बाद अपने भाषण में कहा कि जो नीतीश का विरोध करेंगे, हम उसकी गर्दन उतार देंगे। गोपाल मंडल ने उक्त बातें तब कही जब

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ भागलपुर के सांसद अजय मंडल व जदयू एमएलसी संजय सिंह मंच पर मौजूद थे। वे अपने भाषण में
नीतीश कुमार की ओर से दी जानेवाली योजनाओं की लोगों को जानकारी दे रहे थे। क्षेत्रीय विधायक गोपाल मंडल द्वारा अपने भाषण के दौरान
हम अपने बगल में बैठे भागलपुर के सांसद साहब को देखे ही नहीं थे। आपलोग कहते हैं वह हमारे यहां आते ही नहीं है। आपलोग भोजभात करते हैं, तो बुलाते ही नहीं है। न्योता दिया कीजिए, तब ही न आयेंगे।





