नजफगढ़ से निर्दलीय विधायक भरत सिंह को शनिवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने उनके दफ्तर में गोली मार दी। हमलावर पल्सर बाइक पर सवार होकर
आए ओर भरत पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। भरत सिंह जब जान बचाने के लिए दफ्तर के अंदर भागे, तो उन्होंने वहां घुसकर गोली मारने की कोशिश की।
भरत सिंह जान बचाने के लिए बाथरूम में घुसे, तो हमलावरों ने बाथरूम का गेट तोड़कर उन्हें तीन गोलियां मारीं और फरार हो गए। एक गोली भरत सिंह के हाथ और दो पेट में लगी हैं। इस दौरान बीचबचाव में आए भरत सिंह के मामा को भी गोली लगी है।
दोनों को जनकपुरी के माता चानन देवी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। भरत सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि यह गोलीकांड किसी पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। भरत सिंह पहले पार्षद थे और पहली बार 2008 में निर्दलीय के रूप में विधायक बने।
आए ओर भरत पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। भरत सिंह जब जान बचाने के लिए दफ्तर के अंदर भागे, तो उन्होंने वहां घुसकर गोली मारने की कोशिश की।भरत सिंह जान बचाने के लिए बाथरूम में घुसे, तो हमलावरों ने बाथरूम का गेट तोड़कर उन्हें तीन गोलियां मारीं और फरार हो गए। एक गोली भरत सिंह के हाथ और दो पेट में लगी हैं। इस दौरान बीचबचाव में आए भरत सिंह के मामा को भी गोली लगी है।