प्रतिनिधि मंडल भूटान जा रहा है। इस टीम में धमदाहा विधायक लेसी सिंह को भी शामिल किया गया है। यह जानकारी देते हुए विधायक लेसी सिंह ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 21 से 29 जून तक भूटान दौरे पर जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत तथा भूटान में आपसी सामंजस्य बहाल करना है। साथ ही वहां बसे बिहारियों का उत्साहवर्धन के साथ-साथ भूटान की शासन प्रणाली का अध्ययन करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिनिधि मंडल भूटान के प्रधानमंत्री तथा भूटान नरेश से भी मुलाकात करेगी। साथ ही ऐतिहासिक स्थलों का दौरा एवं बिहारियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जाएगा।
श्रीमती सिंह ने शिष्टमंडल में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए सारा श्रेय धमदाहा की जनता को दिया है। जिसके सहयोग से जीत हासिल होने के पश्चात यह अवसर मिला।