ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी घूस लेते गिरफ्तार

बिहार राज्य निगरानी जांच ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एक अधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।
लखीसराय जिला के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी युगल किशोर प्रसाद को विशुनपुर के पैक्स अध्यक्ष धम्रेन्द्र सिंह से आठ हजार रुपये घूस लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस महानिदेशक (निगरानी) पीके ठाकुर ने बताया कि प्रसाद को सिंह से घुस की उक्त राशि उनके कार्यालय में लेते हुये ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। प्रसाद ने सिंह से घूस की उक्त राशि गेहूं उठाव के लिये अनुमति देने के एवज में ली थी. प्रसाद ने सिंह से घुस के तौर पर कल भी चार हजार रुपये लिये थे।